सर्विसनाउ ने 70 करोड़ डॉलर मूल्यांकन पर बिजनेसनेक्स्ट में चार करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की

Ads

सर्विसनाउ ने 70 करोड़ डॉलर मूल्यांकन पर बिजनेसनेक्स्ट में चार करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 09:56 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 09:56 PM IST

मुंबई, 23 जुलाई (भाषा) वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी सर्विसनाउ ने बृहस्पतिवार को बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र पर केंद्रित घरेलू मंच ‘बिजनेसनेक्स्ट’ में चार करोड़ डॉलर (करीब 340 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की।

कंपनी के अनुसार, श्रृंखला-सी वित्तपोषण दौर में ‘बिजनेसनेक्स्ट’ का मूल्यांकन 70 करोड़ डॉलर आंका गया है। इस निवेश से कंपनी को बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र में स्वचालित परिचालन तथा निजी कृत्रिम मेधा (एआई) समाधान विकसित करने के प्रयासों को गति देने में मदद मिलेगी।

सर्विसनाउ ने कहा कि यह निवेश वित्तीय सेवाओं के लिए वैश्विक एआई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की भूमिका को भी मजबूत करेगा।

बयान के अनुसार, बिजनेसनेक्स्ट की ग्राहक संबंध प्रबंधन क्षेत्र में एआई क्षमताएं और डिजिटल ऋण मंच, सर्विसनाउ के उद्योग-विशिष्ट एआई समाधानों के साथ मिलकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में स्वचालित बैंकिंग को बढ़ावा देने की क्षमता रखते हैं।

बिजनेसनेक्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निशांत सिंह ने कहा कि एआई प्रौद्योगिकी के परिपक्व होने के साथ यह निवेश बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की जरूरतों के अनुरूप निजी एआई समाधान उपलब्ध कराने के प्रयासों को तेज करेगा। इससे सुरक्षा, नियामकीय अनुपालन और डेटा नियंत्रण से जुड़े मानकों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

भाषा योगेश अजय

अजय