उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

Ads

उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

  •  
  • Publish Date - September 6, 2021 / 03:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

लखनऊ, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़े। विभाग के अनुसार सीतापुर, एटा, श्रावस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर में बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान हैं कि सात सितंबर, 8 सितंबर और 9 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं ।

भाषा जफर अमित

अमित