मेरठ में बीएएमएस की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

Ads

मेरठ में बीएएमएस की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 06:00 PM IST

मेरठ (उप्र) आठ जून (भाषा) मेरठ जिले में लालकुर्ती थानाक्षेत्र के बकरी मोहल्ला में रविवार देर रात ‘बीएएमएस’ (आयुर्वेद स्नातक चिकित्सा) की द्वितीय वर्ष की 20 वर्षीय एक छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के जाटव गेट निवासी आरिबा के रूप में हुई है जो हापुड़ में एक मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस कर रही थी। वह हाल में वार्षिक परीक्षाएं देकर लौटी थी।

परिजनों ने बताया कि आरिबा पिछले कुछ दिनों से परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में थी क्योंकि उसे आशंका थी कि इस बार अंक उम्मीद के मुताबिक नहीं आएंगे।

पुलिस के अनुसार रविवार रात आरिबा ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चली गई तथा जब काफी देर तक बाहर नहीं आयी, तब दादी और अन्य परिजन उसे देखने गए।

पुलिस का कहना है कि दरवाजा खोलने पर वह फांसी पर लटकी मिली जिसके बाद परिजनों ने तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि परिजनों से विस्तृत जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

भोसले ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार

शीर्ष 5 समाचार