सवाल आपका है

Liquer Buy one get one Free: एक बोतल दारू के साथ दूसरी फ्री!.. सड़क पर लग गई मदिरा प्रेमियों की भीड़, जानें क्या है ऑफर की वजह..

Liquer Buy one get one Free Offer in Noida

Liquer Buy one get one Free Offer in Noida || Image- IBC24 News File

Liquer Buy one get one Free Offer in Noida: नोएडा: आमतौर पर राशन और रोजमर्रा की जरूरतों के सामान पर ‘एक के साथ एक मुफ्त’ का ऑफर देखा जाता है, लेकिन इस बार यह ऑफर शराब पर दिया गया, जिससे शराब प्रेमियों में हड़कंप मच गया।

Read More: Korba Road Accident News: सड़क पार कर रहे सिक्योरिटी गार्ड को ट्रेलर ने कुचला.. कोरबा-चांपा रोड में सामने आया दर्दनाक हादसा

दरअसल, उत्तर प्रदेश के शराब ठेकेदारों को 31 मार्च की रात 12 बजे तक अपना पूरा स्टॉक खत्म करना है। यदि स्टॉक बच जाता है, तो उसे सरकारी खजाने में जमा करना होगा और उसकी बिक्री नहीं हो सकेगी। इस स्थिति से बचने और नुकसान से खुद को बचाने के लिए ठेकेदारों ने अनोखी रणनीति अपनाई।

Liquer Buy one get one Free Offer in Noida: नोएडा के एक शराब ठेकेदार ने “एक बोतल खरीदो, दूसरी मुफ्त पाओ” का ऐलान कर दिया। जैसे ही यह खबर फैली, शराब प्रेमी बड़ी संख्या में ठेके पर उमड़ पड़े। देखते ही देखते ठेके पर भीड़ जमा हो गई और लोग अपने दोस्तों के साथ पहुंचने लगे। हालात यह हो गए कि सड़कों पर लंबी कतारें लग गईं।

Read More: Korba Road Accident News: सड़क पार कर रहे सिक्योरिटी गार्ड को ट्रेलर ने कुचला.. कोरबा-चांपा रोड में सामने आया दर्दनाक हादसा

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग भारी संख्या में शराब की दुकानों पर जुटे हैं।

Exit mobile version