गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
गाजीपुर (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) गाजीपुर जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 19 तमंचे और 13 कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस को शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया गांव के पास हथियार तस्करों के आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से हथियारों के अलावा तीन मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान रतन विश्वकर्मा (19), रवि कुमार (19) और अभिषेक कुमार (20) के रूप में हुई है। तीनों गाजीपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि इस गिरोह के तार बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड और आसपास के जिलों से जुड़े हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी एक बड़े अवैध हथियार तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाषा सं. सलीम सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
GHAZIPUR
और भी पढ़ें ›एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pm