BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 9:32 pmModified: 01 Oct 2026 | 9:32 pm

लखनऊ, एक अक्टूबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारने के सवाल पर बृहस्पतिवार को भी अपने पत्ते नहीं खोले।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उम्मीदवारों के नाम और संख्या को लेकर बैठकों का दौर जारी रहा।

यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में सपा के तीसरे उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''भाजपा कुछ भी कर सकती है। वह नौ या 10 उम्मीदवार भी उतार सकती है।''

सपा ने फिलहाल राम गोपाल यादव एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के समूह अध्यक्ष धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है और दोनों ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया था।

राज्यसभा की 10 सीट के लिए होने वाले चुनाव में विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के आधार पर भाजपा आठ सीट और सपा दो सीट जीतने की स्थिति में है। हालांकि, सपा के तीसरा उम्मीदवार उतारने पर मुकाबला हो सकता है और ऐसे में मतों के स्थानांतरण तथा ‘क्रॉस वोटिंग’ की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 255 विधायक हैं, जबकि सपा के 101 सदस्य हैं। भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 13, राष्ट्रीय लोक दल के नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह और निषाद पार्टी के पांच विधायक हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो तथा कांग्रेस के दो विधायक हैं जबकि सात विधानसभा सीट रिक्त हैं।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी और उम्मीदवार नौ अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंचे और उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठकें कीं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तावड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे तथा पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, मगर पार्टी के संभावित नामों को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलें जारी हैं।

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने हाल में कहा था कि पार्टी के सभी विधायक तीसरा उम्मीदवार उतारने के पक्ष में हैं।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कुछ विधायक सपा के संपर्क में हैं। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि सपा के 12 से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी को ‘‘सरप्राइज’’ के लिये तैयार रहना चाहिए।

अखिलेश ने भाजपा विधायकों के सपा के संपर्क में होने के दावे पर संख्या बताने से इनकार करते हुए तंज भरे अंदाज में कहा, ''आप क्यों जानना चाहते हैं? क्या आप उनका टिकट कटवाना चाहते हैं?''

सपा को तीसरा उम्मीदवार उतारना है या नहीं, इस पर अंतिम फैसला छह अक्टूबर को नामांकन की समय-सीमा समाप्त होने से पहले होना है। तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतरने की स्थिति में कुल 11 उम्मीदवार हो जाएंगे और चुनावी मुकाबला ज्यादा जटिल हो सकता है।

भाषा किशोर सलीम

सिम्मी

सिम्मी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

शहर की खबरें
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm