एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
अलीगढ़ (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रसंघ बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 11वें दिन भी जारी रहा।
प्रदर्शनकारियों ने कुछ घंटे तक मौलाना आजाद पुस्तकालय में लोगों का प्रवेश रोक दिया हालांकि बाद में पुस्तकालय खोल दिया गया।
प्रदर्शनकारी करीब आठ वर्ष से छात्रसंघ के चुनाव नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन 21 सितंबर से जारी है और निलंबित परास्नातक छात्र यासिर फहद भी अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।
फहद ने कहा कि प्रदर्शनकारी कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए छात्रसंघ चुनाव कराने की ‘समयबद्ध कार्ययोजना’ की पहले घोषणा की जानी चाहिए।
फहद ने प्रदर्शन के दौरान निलंबित किए गए छात्रों के निलंबन आदेश वापस लेने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की भी मांग की। उन्होंने एएमयू के प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग भी की।
पिछले तीन दिन के दौरान छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
बुधवार रात प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन में शामिल छात्रों के समर्थन में मशाल जुलूस भी निकाला।
एएमयू सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान 27 सितंबर को डक प्वाइंट चौराहे पर छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। इस सिलसिले में तीन पूर्व छात्रों और दो निलंबित छात्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
न्होंने बताया कि झड़प में छात्र फैसल त्यागी घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फहद ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के नेतृत्व में आए छात्रों ने प्रदर्शन जबरन खत्म कराने की कोशिश की थी। हालांकि, एएमयू प्रशासन ने इस आरोप को निराधार बताया था।
एएमयू के प्रॉक्टर नावेद खान ने पहले कहा था कि विश्वविद्यालय के पास ऐसे तत्वों के बारे में साक्ष्य हैं जो छात्रसंघ बहाली की आड़ में ‘असंतोष भड़काने’ की कोशिश कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने इस आरोप से इनकार किया। उन्होंने प्रशासन पर आंदोलन को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
भाषा सं. सलीम सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
ALIGARH
और भी पढ़ें ›गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pm