कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
बलिया, एक अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस को आगामी उप्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत 150 से अधिक सीटें दिये जाने संबंधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल सिंह गौतम के बयान पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कांग्रेस के 'छोटे नेताओं' के बयानों को गंभीरता से नहीं लेते।
आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने बलिया के बांसडीह में सपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के श्रद्धांजलि समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान यादव ने कहा, ''जिस दिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कह देंगे, उस दिन हम पाल की बात को मानेंगे।''
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की 'ट्यूनिंग' अलग तरह की है और कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं के बयानों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह की ओर से कांग्रेस की 150 सीटों की मांग को लेकर सपा के पक्ष में की गयी टिप्पणी पर धर्मेंद्र ने कहा, ''बिल्कुल सही कहा बृज भूषण सिंह ने। अखिलेश यादव के बिना कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं कर सकती।''
उन्होंने बताया कि बृज भूषण सिंह के पिछले कुछ दिनों से जो बयान आ रहे हैं, उसमें स्पष्टता बहुत है।
धनराज नथवानी को राज्यसभा चुनाव में सपा का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर यादव ने कहा कि पार्टी को सफाई देने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों) के अधिकारों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
राज्यसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि सपा चुनाव जीत जाएगी और यह कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
भाषा सं. सलीम रवि कांत संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
BALLIA
और भी पढ़ें ›एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pm