Bulandshahr Murder News: विवाहिता से मिलने घर आया था युवक, परिजनों ने देख लिया इस हाल में, फिर कर दिया ये बड़ा कांड

Bulandshahr Murder News: बुलंदशहर में विवाहिता से मिलने गए 28 वर्षीय एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Bulandshahr Murder News: विवाहिता से मिलने घर आया था युवक, परिजनों ने देख लिया इस हाल में, फिर कर  दिया ये बड़ा कांड

Bulandshahr Murder News /image: IBC24 File

Modified Date: September 1, 2026 / 04:38 pm IST
Published Date: September 1, 2026 4:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बुलंदशहर जिले के एक गांव में विवाहिता से मिलने गए युवक की हत्या।
  • पति और चाचा ससुर ने लाठियों से हमला कर युवक को मौत के घाट उतारा।
  • पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश कर रही है।

Bulandshahr Murder News: बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में सोमवार रात एक विवाहिता से उसके घर पर मिलने गए 28 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना बुलंदशहर जिले के जिनामई गांव में सोमवार रात हुई।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। (Bulandshahr Murder News) जैन ने बताया कि अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी पुलिस टीम के साथ छतारी थाने से मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जिनामई गांव निवासी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।

विवाहित प्रेमिका से मिलने गया था मृतक

Bulandshahr Murder News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र रात में एक विवाहिता के घर गया था, जहां महिला के पति और उसके चाचा ने कथित तौर पर उस पर लाठियों से हमला किया। हमले में उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। जैन ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.