CM Yogi Adityanath Appeal: सूबे में पड़ रही भीषण गर्मी से CM योगी आदित्यनाथ चिंतित.. जिलों में राहत और बचाव के इंतजाम मजबूत करने के निर्देश, PM ने भी की थी ये अपील

Ads

CM Yogi Adityanath Latest Appeal: सीएम योगी ने भीषण गर्मी और लू को लेकर जिलों में राहत, स्वास्थ्य, बिजली और पानी व्यवस्था मजबूत करने निर्देश दिए।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 04:00 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 04:01 PM IST

CM Yogi Adityanath Latest Appeal || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने लू से बचाव के लिए जिलों को अलर्ट किया।
  • अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था के निर्देश।
  • पीएम मोदी ने लोगों से हाइड्रेट रहने और पानी पिलाने की अपील की।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में राहत और बचाव के इंतजाम मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। (CM Yogi Adityanath Latest Appeal) उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अस्पतालों की व्यवस्था, पीने के पानी की सप्लाई और बिजली व्यवस्था पर लगातार नजर रखने को कहा। साथ ही सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ध्यान

सीएम योगी ने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग हल्के सूती या खादी के कपड़े पहनें और ज्यादा समय तक धूप में न रहें। उन्होंने खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा बाहर काम करने वाले मजदूरों और श्रमिकों का भी ध्यान रखने को कहा गया है ताकि उन्हें थकान, पानी की कमी और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।

पीएम मोदी ने भी लोगों से की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशभर में बढ़ती गर्मी को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग घर से बाहर निकलते समय पानी जरूर साथ रखें और खुद को हाइड्रेट रखें। (CM Yogi Adityanath Latest Appeal) पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यदि संभव हो तो प्यासे लोगों को पानी जरूर पिलाएं। उन्होंने उन लोगों की सराहना की जो अपने घरों और दुकानों के बाहर राहगीरों के लिए पानी रखते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव

Q1. सीएम योगी ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए हैं?

अस्पताल, बिजली और पानी व्यवस्था मजबूत रखने तथा राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Q2. पीएम मोदी ने लोगों से क्या अपील की?

पीएम मोदी ने लोगों से पानी साथ रखने और खुद को हाइड्रेट रखने की अपील की।

Q3. लू से बचने के लिए क्या सावधानी रखनी चाहिए?

हल्के कपड़े पहनें, धूप से बचें और ज्यादा पानी पीते रहें।