UP Coaching Center Fire News: लखनऊ: Lucknow Coaching Center Fire News उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। इस काम्प्लेक्स में एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित था और आग लगने के दौरान यहां बच्चे मौजूद थे। इस भीषण अग्निकांड में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस पूरे मामले में पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। Lucknow Coaching Center Fire News : सीएम की नाराजगी को देखकर जिला प्रशासन और फायर विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी तरफ, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात 09:35 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे अलीगंज स्थित घटना स्थल का मुआयना करने जाएंगे और फिर घायलों व मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए केजीएमयू (KGMU) अस्पताल पहुंचेंगे।
Lucknow Commercial Complex Fire Tragedy लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाद में KGMU पहुंचकर घायलों तथा उनके परिजनों से मुलाकात की। Uttar Pradesh Coaching Center Accident मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को राहत राशि का तत्काल वितरण सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।