Shadab Jakati YouTuber / Image Source : X
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती और उनकी ऑन-स्क्रीन पार्टनर इरम का विवाद अब सड़कों और सोशल मीडिया से होता हुआ थाने तक पहुँच गया है। पिछले दिनों इरम के पति खुर्शीद द्वारा लगाए गए ‘अवैध संबंधों’ के आरोपों के बाद अब इरम ने चुप्पी तोड़ी है। इरम ने अपने असली पति खुर्शीद पर ही गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
आपको बता दे इरम ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनका असली पति खुर्शीद पिछले 8-9 महीनों से उनकी मेहनत की कमाई को जुए और सट्टे में उड़ा रहा है। इरम का आरोप है कि खुर्शीद न केवल उनके साथ मारपीट करता है, बल्कि अपनी हरकतों को छिपाने के लिए उन्हें और शादाब जकाती को बदनाम करने की साजिश रच रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले खुर्शीद ने सनसनीखेज दावा किया था कि शादाब जकाती उनकी पत्नी इरम को अपने साथ रखता है और दोनों कई-कई दिनों तक बाहर रहते हैं। खुर्शीद ने इस रिश्ते को समाज के खिलाफ बताया था। अब इन दोनों पक्षों के बीच चल रहे इस आरोप-प्रत्यारोप के खेल ने मेरठ में सोशल मीडिया वॉर छेड़ दी है।यूट्यूबर की दुनिया का यह असली झगड़ा अब पुलिस के पास पहुँचने की कगार पर है। एक तरफ पति अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी तरफ पत्नी ने पति को जुआरी और हिंसक बताया है।
यूपी | मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती की ऑन स्क्रीन बीवी इरम ने अपने असली पति खुर्शीद पर आरोप लगाए हैं !!
इरम के अनुसार– “8–9 महीने से वो मेरी कमाई को जुए–सट्टे में उड़ा रहा है। शादाब जकाती और मुझको बदनाम कर रहा है। वो मेरी पिटाई करता है”
बीते दिनों खुर्शीद ने आरोप लगाया था कि… https://t.co/7CIhikZTN6 pic.twitter.com/y8IfqAV8Dh
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 1, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-