Betul Violence News: गाय के साथ घिनौनी हरकत के बाद सुलग उठा दामजीपुरा, उग्र भीड़ ने दुकानों को फूंका, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, जाने पूरा मामला

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के दामजीपुरा गांव में वायरल वीडियो के बाद तनाव फैल गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ दुकानों में आगजनी की गई, जिसके बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Betul Violence News: गाय के साथ घिनौनी हरकत के बाद सुलग उठा दामजीपुरा, उग्र भीड़ ने दुकानों को फूंका, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, जाने पूरा मामला

Betual Violence News / Image Source : IBC24

Modified Date: February 2, 2026 / 12:08 am IST
Published Date: February 1, 2026 11:31 pm IST

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले के मोहदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामजीपुरा गांव में तनाव का माहौल बन गया है। एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का वीडियो वायरल होने के बाद, हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन और उग्र भीड़ द्वारा कुछ दुकानों में आगजनी की घटना सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है।

गाय के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत रविवार रात्रि लगभग 11:30 बजे हुई, जब आरोपी अब्बू खान ने कथित तौर पर गाय के साथ गलत कृत्य किया , जिसका वीडियो एक युवक ने बना लिया था।( Betul News ) सुबह वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय हिंदू सेना और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता दामजीपुरा में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने उग्र व्यवहार करते हुए विशेष समुदाय के व्यापारियों के कुछ प्रतिष्ठानों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया।

Betul Viral Video बाहर से आए लोगों ने की तोड़फोड़

स्थानीय निवासी मोहम्मद इदरीस का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाहर से आए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी थी, जिसमें करीब 7-8 दुकानें प्रभावित हुई हैं। वहीं, भाजपा विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और महाराष्ट्र सीमा से सटे होने के कारण इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

आईजी और डीआईजी मौके पर पहुंचे

इस पूरे मामले की गंभीरता स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बैतूल पुलिस अधीक्षक सहित भैंसदेही, आठनेर और चिचोली थानों का भारी पुलिस बल तैनात है। देर शाम आईजी और डीआईजी भी बैतूल मुख्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने दामजीपुरा रवाना हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.