Uttar Pradesh News: यूपी के 108 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में इस ब्लॉक ने मारी बाजी, 70.03 अंक के साथ हासिल किया पहला स्थान
रामपुर जिले के सैदनगर विकासखंड ने जुलाई 2026 की आकांक्षात्मक विकासखंड रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सैदनगर ने 70.03 अंक के साथ प्रदेश के 108 …

Yogi Government On Mid Day Meal/Image Credit: File
- 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों में सैदनगर नंबर-1।
- स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन।
- 94.93% घरों में कार्यशील नल जल कनेक्शन।
लखनऊ: Uttar Pradesh News: योगी सरकार द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना का प्रयास रंग ला रहा है। इसी के तहत प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, सामाजिक विकास तथा आधारभूत अवसंरचना जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में निर्धारित 50 इंडीकेटर्स पर काम किया जा रहा है। इन इंडीकेटर्स की प्रगति की नियमित समीक्षा और रैंकिंग के माध्यम से विकासखंडों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है, जिसमें रामपुर जनपद के सैदनगर विकासखंड ने आकांक्षात्मक विकासखंडों की जुलाई-26 की रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सैदनगर विकासखंड ने 70.03 अंक के साथ प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है जबकि प्रयागराज के बहरिया विकासखंड ने 69.7 अंक प्राप्त कर दूसरा और संभल के असमौली विकासखंड ने 68.82 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
सैदनगर में लोगों को दी जा रहीं एनक्यूएएस प्रमाणित स्वास्थ्य सुविधाएं
रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में स्वास्थ्य एवं पोषण को 30 प्रतिशत, शिक्षा को 30 प्रतिशत, कृषि एवं संबद्ध सेवाओं को 20 प्रतिशत, आधारभूत अवसंरचना को 15 प्रतिशत तथा सामाजिक विकास को 5 प्रतिशत का भारांक दिया गया है। इन पांचों थीम के कुल 50 इंडीकेटर्स के आधार पर विकासखंडों का मूल्यांकन किया जाता है। जुलाई- 26 की रैंकिंग में रामपुर के सैदनगर विकासखंड ने 70.03 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। Cm Yogi Adityanath New स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में सैदनगर ने कई महत्वपूर्ण इंडीकेटर्स पर बेहतर प्रदर्शन किया है। विकासखंड में एनक्यूएएस प्रमाणित स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रतिशत 81.58 दर्ज किया गया। वहीं, गर्भवती महिलाओं की चार या उससे अधिक प्रसवपूर्व जांच का प्रदर्शन 104.65 प्रतिशत रहा। बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का स्तर भी करीब 100 प्रतिशत रहा। आईसीडीएस के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत 75.87 तथा छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों में यह उपलब्धि 67.14 प्रतिशत रही। इसके अलावा सभी 238 संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यशील शौचालय और पेयजल सुविधा उपलब्ध होने से इन दोनों इंडीकेटर्स में 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई।
68.13 प्रतिशत छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये
शिक्षा के क्षेत्र में सैदनगर का प्रदर्शन भी प्रदेश में औसत से बेहतर रहा। उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों में लड़कों की दर 91.26 प्रतिशत और लड़कियों की 91.65 प्रतिशत रही। माध्यमिक से उच्च माध्यमिक स्तर पर लड़कों की दर 85.08 प्रतिशत, जबकि लड़कियों की 91.29 प्रतिशत रही। विकासखंड के सभी स्कूलों में लड़कियों के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों से संबंधित इंडीकेटर्स में 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का प्रतिशत 68.13 रहा। कृषि एवं संबद्ध सेवाओं में भी सैदनगर ने कई इंडीकेटर्स पर बेहतर प्रदर्शन किया है। एफपीओ गठन का प्रतिशत 133.33 जबकि मृदा स्वास्थ्य कार्ड निर्माण का प्रदर्शन 340.09 प्रतिशत रहा। पशुपालन के क्षेत्र में एफएमडी वैक्सीनेशन का लक्ष्य भी 100 प्रतिशत पूरा किया गया और 44,150 पशुओं का टीकाकरण दर्ज हुआ।
बुनियादी सुविधाओं में भी सैदनगर ने मारी बाजी
बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सैदनगर का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। विकासखंड में 94.93 प्रतिशत घरों में कार्यशील नल जल कनेक्शन दर्ज किए गए। सभी गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किए जाने का इंडीकेटर्स 100 प्रतिशत रहा। भारतनेट से जुड़े ग्राम पंचायतों का प्रतिशत 81.93 और लाइव भारतनेट कनेक्शन वाले ग्राम पंचायतों का प्रतिशत 54.41 रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्धारित संचयी लक्ष्य के मुकाबले आवास निर्माण की उपलब्धि 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें
- UP Women Scheme 2026: महिलाओं की लगी लॉटरी, खाते में आएंगे 50 हजार रुपये! चुनाव से पहले भाजपा सरकार डालेगी 20 हजार की पहली किस्त
- UP Raksha Bandhan Good News: रक्षाबंधन पर बहनों को सफर के लिए नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत, भाजपा सरकार ने अतिरिक्त बस चलाने का किया ऐलान, ड्राइवरों को मिलेगा एक्सट्रा वेतन
- MP Government Employees Promotion News: हरियाली अमावस्या पर सरकार की एक और बड़ी सौगात, पदोन्नति को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, जानकर झूम उठेंगे हजारों कर्मचारी
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Rampur's Saidnagar Becomes No. 1 Aspirational Development Block in Uttar Pradesh
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm