Re Appointment After Retirement: रिटायरमेंट के बाद फिर कर सकेंगे 5 साल तक नौकरी.. राज्य के भाजपा सरकार का बोल्ड फैसला, तत्काल होगी पुनर्नियुक्ति

उन्होंने कहा कि योग्य और अनुभवी डॉक्टरों को रिटायरमेंट के बाद 70 साल तक सेवा का अवसर देने से मरीजों को उनके लंबे अनुभव और विशेषज्ञता का सीधा लाभ मिलेगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अनुभवी डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Re Appointment After Retirement: रिटायरमेंट के बाद फिर कर सकेंगे 5 साल तक नौकरी.. राज्य के भाजपा सरकार का बोल्ड फैसला, तत्काल होगी पुनर्नियुक्ति

Re Appointment After Retirement in Uttar Pradesh || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 8, 2026 / 10:54 pm IST
Published Date: September 8, 2026 10:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकारी डॉक्टरों को 70 साल तक सेवा
  • अभी 65 साल तक मिलता था मौका
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर

Re Appointment After Retirement in Uttar Pradesh: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब सरकारी डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद 70 साल की उम्र तक दोबारा नियुक्त होकर सेवाएं दे सकेंगे। अभी डॉक्टरों को रिटायरमेंट के बाद अधिकतम 65 साल की उम्र तक ही सेवा का मौका मिलता है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उप मुख्यमंत्री का बड़ा निर्देश

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों यानि सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों यानि पीएचसी में अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। खासतौर पर उन अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को इसका फायदा मिलेगा, जहां डॉक्टरों और स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी है।

Re Appointment After Retirement in Uttar Pradesh: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख चिकित्सा संवर्ग है। इसमें मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होते हैं। ये डॉक्टर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।

70 साल तक सेवा का अवसर

उन्होंने कहा कि योग्य और अनुभवी डॉक्टरों को रिटायरमेंट के बाद 70 साल तक सेवा का अवसर देने से मरीजों को उनके लंबे अनुभव और विशेषज्ञता का सीधा लाभ मिलेगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अनुभवी डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में मरीजों को बेहतर इलाज और विशेषज्ञ सलाह मिलने की उम्मीद है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

नोटबुक विनिर्माताओं का सरकार से न्यूनतम आयात मूल्य लगाने का आग्रह, आसियान की खेप से नुकसान

पुणेः खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों के लिए 1,000 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र बनाए, दो गिरफ्तार

खेलमंत्री मांडविया ने हॉकी विश्व कप में प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में कहा, हार को भुलाकर आगे बढें

सरकार को एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम में लचीला रुख अपनाने की जरूरत: इक्रियर रिपोर्ट

जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown