UP Exam Question Controversy: ‘सवाल पर मचा बवाल’.. क्या ‘पंडित’ होते है अवसरवादी?.. ब्राह्मण नेताओं ने जताई गहरी नाराजगी, जानें क्या था प्रश्न..

Ads

UP Police Exam Question Controversy: उत्तर प्रदेश पुलिस SI परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द विवादित, ब्राह्मण नेताओं ने नाराजगी जताई, सरकार ने जांच के निर्देश दिए।

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 08:01 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 08:02 PM IST

UP Police Exam Question Controversy || Image-Social Media File

HIGHLIGHTS
  • SI परीक्षा में ‘पंडित’ विकल्प विवादित
  • ब्राह्मण नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई
  • सरकार ने जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश

UP Police Exam Question Controversy: लखनऊ: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में शनिवार को हुई पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के हिंदी सेक्शन में एक सवाल ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस सवाल के जवाब के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द शामिल किया था, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। मामले की शिकायत जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची तो वह भी नाराज हुए।

सवाल से खड़ा हुआ बड़ा विवाद

उम्मीदवारों के अनुसार सवाल में पूछा गया था कि “ऐसे व्यक्ति अवसर के अनुसार बदल जाता है” के लिए कौन सा शब्द सही है। विकल्प थे: ‘पंडित’ (स्कॉलर), ‘अवसरवादी’ (मौकापरस्त), ‘निष्कपट’ (ईमानदार) और ‘सदाचारी’ (नेक इंसान)। सही उत्तर ‘मौकापरस्त’ था, लेकिन ‘पंडित’ शब्द शामिल होने से कुछ लोगों ने नाराजगी जताई।

पहले सामने आया ‘घूसखोर पंडित’ का विवाद

UP Police Exam Question Controversy: गौरतलब है कि ‘पंडित’ शब्द या समुदाय को लेकर सामने आया यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले क्राइम थ्रिलर ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर काफी बवाल मचा था, जिसे लेकर आरोप थे कि इसमें ब्राह्मण समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है। इस पर BJP के नेता अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर कहा कि ‘पंडित’ शब्द का इस्तेमाल विद्वान या सम्मानित व्यक्ति के लिए होता है लेकिन इसे गलत संज्ञा के लिए उपयोग करना समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश है।

अखिल भारत हिंदू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने भी अधिकारियों से FIR दर्ज करने और ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने के प्रयासों की जांच की मांग की। उन्होंने इसे योगी सरकार की छवि खराब करने की साजिश बताया। इस पूरे विवाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। लोगों ने सवाल में ‘पंडित’ विकल्प को लापरवाही बताया। इतना ही नहीं बल्कि परीक्षा की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे है।

सरकार ने दिए मामले के जाँच के निर्देश

UP Police Exam Question Controversy: इस पर डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी शब्द या विचार का इस्तेमाल परीक्षा या सार्वजनिक संस्थानों में किसी समुदाय या जाति को अपमानित करने के लिए नहीं होना चाहिए। पाठक ने कहा कि मामले की तुरंत जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब

सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की

यह भी देखें:-

बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में

हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे

ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे

Q1. यूपी पुलिस SI परीक्षा में किस शब्द को लेकर विवाद हुआ?

उत्तर: परीक्षा के हिंदी सेक्शन में ‘पंडित’ शब्द शामिल किए जाने पर विवाद हुआ।

Q2. सही उत्तर क्या था और विवाद क्यों हुआ?

उत्तर: सही उत्तर ‘अवसरवादी’ था, लेकिन ‘पंडित’ शब्द विकल्प में होने से ब्राह्मण समुदाय की भावनाएँ ठेस पहुँची।

Q3. सरकार ने इस मामले में क्या कदम उठाए?

उत्तर: राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।