Mahoba BJP Allegations : पद के लिए सेक्स की डिमांड! इस जिले के बीजेपी अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, फेसबुक पर रो-रोकर सुनाई आपबीती

महोबा में एक महिला नेता ने पार्टी पद के बदले अनैतिक दबाव के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले के सामने आते ही जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Mahoba BJP Allegations : पद के लिए सेक्स की डिमांड!  इस जिले के बीजेपी अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, फेसबुक पर रो-रोकर सुनाई आपबीती

Mahoba BJP Allegations / Image Source : X

Modified Date: April 27, 2026 / 11:45 pm IST
Published Date: April 27, 2026 11:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला नेता ने पद के बदले अनैतिक दबाव का आरोप लगाया
  • फेसबुक लाइव के जरिए सामने रखी पूरी बात
  • आरोपों से जिले की राजनीति में मचा हड़कंप

महोबा: Mahoba BJP Allegations  उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा पार्टी की एक पूर्व महिला जिला मंत्री ने भाजपा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगाए। पीड़िता का दावा है कि जिला उपाध्यक्ष पद के बदले उन पर शारीरिक संबंध बनाने का अनैतिक दबाव बनाया गया। इस मामले के सामने आने के बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है और मामला अब पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, नई जिला कार्यकारिणी के गठन के दौरान जब उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए बात की, तो जिला अध्यक्ष ने उनके सामने दिल्ली और लखनऊ साथ चलने का प्रस्ताव रखा। Mahoba BJP News, आरोप है कि बात न मानने पर उन्हें पद से हटाने या पार्टी से बाहर करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा कि पार्टी के दो अन्य पदाधिकारी भी उन पर दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने सीधे तौर पर जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पद के बदले शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने भावुक होकर बताया कि जब उनके पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई, तब उन्होंने जनता के सामने आने का फैसला किया।

जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने आरोपों को बताया निराधार

आरोपों के घेरे में आए जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने इन सभी दावों को निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए इसे अपनी छवि धूमिल करने की साजिश करार दिया है। Mohanlal Kushwaha Allegations वहीं, उनके समर्थन में कुशवाहा महासभा और योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड उतर आई है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। दूसरी ओर, विपक्ष ने इस मुद्दे पर निशाना साधते हुए बीजेपी संगठन में महिलाओं की सुरक्षा और स्थिति पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। फ़िलहाल इस पूरे मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.