उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में संविदा कर्मी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ads

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में संविदा कर्मी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 05:17 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 14 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पिटाई के कारण संविदा कर्मी की मृत्यु होने के मामले में शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि आपूर्ति विभाग में संविदा कर्मी सौरभ उर्फ़ मोनू विश्वकर्मा (32) बृहस्पतिवार देर रात घर आ रहा था तभी लक्ष्मणपुर ब्लाक के निकट भूमि विवाद के कारण गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजन की तहरीर पर गांव के निवासी मुख्य आरोपी दरोगा तिवारी समेत छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब