सड़क दुर्घटना में युवक-युवती की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक-युवती की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक-युवती की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: August 13, 2021 1:53 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), 13 अगस्त (भाषा) सुलतानपुर जिले के थाना धम्मौर क्षेत्र में अकारीपुर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में कार सवार युवक-युवती की मौत हो गई।

धम्मौर के थानाध्यक्ष सीताराम यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे अमेठी से सुलतानपुर की तरफ आ रही कार अकारीपुर गांव में असन्तुलित हो गई और एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार में सवार जीतचंद्र वर्मा (25) व सविता (28) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही धम्मौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं जफर मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में