बलिया में मंदबुद्धि लड़के साथ कुकर्म के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Ads

बलिया में मंदबुद्धि लड़के साथ कुकर्म के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 25, 2025 / 05:11 PM IST,
    Updated On - March 25, 2025 / 05:11 PM IST

बलिया (उप्र) 25 मार्च (भाषा) बलिया जिले में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय एक मंदबुद्धि लड़के के साथ कथित रूप से कुकर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मंदबुद्धि लड़के को सूरज वर्मा (22) ने गत शनिवार को गुटखा खिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया जिसके बाद लड़के की तबीयत खराब हो गयी। तबीयत में सुधार होने पर उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी।

कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़के के पिता की तहरीर पर सोमवार को सूरज के विरुद्ध बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूरज को मंगलवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार