बलिया, चाऱ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले की भीमपुरा पुलिस ने दहेज को लेकर एक महिला की हत्या करने के आरोप में उसके ससुर को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार गत 13 अगस्त को भीमपुरा थाने में गोविंदपुर गांव के अजीत कुमार यादव की तहरीर पर उसकी चचेरी बहन गोल्डी यादव के पति राकेश कुमार यादव, देवर नीतीश, ससुर कमलेश और सास इसरावती देवी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि गोल्डी का विवाह 29 अप्रैल, 2021 को राकेश के साथ हुआ था और शादी के बाद से ही गोल्डी को ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने लाने को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से कथित तौर पर प्रताड़ित करते थे।
रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक रजनीश ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी ससुर कमलेश यादव को किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के पीछे खाकी बाबा मंदिर के निकट गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस इससे पहले आरोपी पति राकेश (30) और सास इसरावती देवी को गिरफ्तार कर चुकी है।
भाषा सं जफर वैभव देवेंद्र
देवेंद्र