सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: August 30, 2024 / 05:19 pm IST
Published Date: August 30, 2024 5:19 pm IST

इटावा (उप्र), 30 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम सात वर्ष की एक बच्ची पड़ोसी के घर अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। रिश्ते में चाचा लगने वाले 24 वर्षीय युवक ने मौका पाकर कथित तौर पर बच्ची को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और दुष्कर्म से संबंधित साक्ष्यों को एकत्रित किया।

वर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिवार की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अंकित राठौर को बृहस्पतिवार रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़ित बच्ची को इलाज और मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा राजेंद्र पवनेश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में