पीलीभीत में बहन के घर समझौता कराने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

पीलीभीत में बहन के घर समझौता कराने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

पीलीभीत में बहन के घर समझौता कराने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या
Modified Date: May 16, 2026 / 07:37 pm IST
Published Date: May 16, 2026 7:37 pm IST

पीलीभीत, 16 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बहन के ससुराल में घरेलू विवाद सुलझाने गए एक युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में युवक की बहन भी घायल हुई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पूरनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी जीशान (28) शुक्रवार रात पड़ोस में बहन के ससुराल पहुंचा था। पिछले कुछ समय से बहन और ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। समझौते की बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जीशान पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जीशान ने अस्पताल ले जाते समय गजरौला के पास दम तोड़ दिया। जीशान की बहन नेहा भी इस घटना में घायल हुई है।

पूरनपुर कोतवाली के प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी हसीब खान, मोहिद खान उर्फ बड़े, शबीब उर्फ छोटे, मोनिस और फैज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में