Neymar Retirement News : फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही इस दिग्गज फुटबॉलर ने लिया बड़ा फैसला! करोड़ों फैंस का टूटा दिल, बोले- ‘अब सब खत्म हो चुका है’

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार जूनियर ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 से टीम के बाहर होने के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। नॉर्वे से मिली हार के बाद भावुक हुए नेमार ने कहा, "अब सब खत्म हो चुका है।"

Neymar Retirement News : फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही इस दिग्गज फुटबॉलर ने लिया बड़ा फैसला! करोड़ों फैंस का टूटा दिल, बोले- ‘अब सब खत्म हो चुका है’

Neymar Retirement News / Image Source : X

Modified Date: July 6, 2026 / 09:19 am IST
Published Date: July 6, 2026 8:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार का बड़ा फैसला।
  • भावुक बयान ने करोड़ों फैंस को भावुक कर दिया।
  • इंटरनेशनल करियर का अंत उसी स्टेडियम में, जहां से शुरुआत हुई थी।

ब्राज़ील :Neymar Retirement News :  फुटबॉल जगत से एक बेहद चौंकाने वाली वाली खबर सामने आई है। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह बड़ा फैसला फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड-16 के मैच में ब्राजील की टीम के बाहर होने के तुरंत बाद लिया। सोमवार को हुए इस मुकाबले में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया, जिसके बाद नेमार ने अपनी राष्ट्रीय टीम को अलविदा कह दिया।

करारी हार से टूटे नेमार

इस मुकाबले में किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि नॉर्वे की टीम ब्राजील जैसी मजबूत टीम को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर देगी। Neymar International Retirement इस करारी हार से नेमार पूरी तरह टूट गए। मैच के दौरान ब्राजील के लिए एकमात्र गोल नेमार ने ही किया था। उन्होंने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला था, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

“भावुक हो कर कहा मैंने बहुत कोशिश की

मैच के बाद भावुक होते हुए नेमार ने कहा, “मैंने बहुत कोशिश की। यह सफर इसी मेटलाइफ स्टेडियम से शुरू हुआ था और आज यहीं खत्म हो रहा है। अब सब खत्म हो चुका है।” गौरतलब है कि नेमार ने 9 अगस्त 2010 को अमेरिका के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच इसी मेटलाइफ स्टेडियम में खेला था। इस वर्ल्ड कप में पिंडली की चोट के कारण वे ब्राजील के 5 मैचों में से सिर्फ 2 में ही खेल पाए थे। नॉर्वे के खिलाफ भी वे काफी समय तक बेंच पर बैठे रहे, लेकिन मौका मिलने पर उन्होंने गोल दागकर अपनी क्लास दिखाई।

ये भी पढ़ें 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.