School Close Order Heavy Rain: स्कूलों की छुट्टी का आदेश.. IMD के ‘भारी बारिश’ के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन सतर्क, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

School Close Order Due to Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच पुणे, मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सोमवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

School Close Order Heavy Rain: स्कूलों की छुट्टी का आदेश.. IMD के ‘भारी बारिश’ के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन सतर्क, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

School Close Order Due to Heavy Rain Alert || Image- AI Generated File

Modified Date: July 6, 2026 / 08:51 am IST
Published Date: July 6, 2026 8:49 am IST

पुणे: महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। (School Close Order Due to Heavy Rain Alert) इसके चलते एहतियात के तौर पर पुणे, मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पुणे में रेड अलर्ट, सभी स्कूलों की छुट्टी

आईएमडी की तरफ से पुणे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पुणे नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही नदी, नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

मुंबई में भी स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोमवार को सभी सरकारी, निजी और बीएमसी संचालित स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है। हालांकि सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

ठाणे और नवी मुंबई में भी छुट्टी

ठाणे जिला प्रशासन ने भी सोमवार को सभी आंगनवाड़ी, बालवाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसी तरह नवी मुंबई नगर निगम ने भी छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। (School Close Order Due to Heavy Rain Alert) नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटिल और नगर आयुक्त कैलास शिंदे ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और मौसम को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना राजमार्ग पूरी तरह बंद

उप्र : मुरादाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत

उप्र : कौशांबी में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत

शॉटगन विश्व कप: भवतेग और मैराज ने प्रभावित किया, लेकिन बड़े स्कोर के कारण पीछे रहे

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown