लखनऊ में यातायात जाम में फंसे व्यक्ति ने निकाली पिस्तौल

Ads

लखनऊ में यातायात जाम में फंसे व्यक्ति ने निकाली पिस्तौल

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 12:08 AM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 12:08 AM IST

लखनऊ, पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सादतगंज थाना अंतर्गत रज्जाबगंज रोड पर यातायात जाम में फंसे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिस्तौल निकाल ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह घटना शनिवार को सादतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रज्जाबगंज रोड पर घटी।

चौहान ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शराफत अली (40) के रूप में की गई है जो हरदोई का निवासी है और पूर्व सैनिक है। वर्तमान में वह लखनऊ में रह रहा है।

उन्होंने बताया, “आज जब उसे पुलिस थाना पर बुलाया गया तो उसने लिखित में यह बयान दिया कि उससे गलती हुई। गलती यह थी कि पिस्तौल उसकी जेब से फिसल गई थी जिसके बाद उसने लाइसेंसी पिस्तौल को अपने हाथ में ले लिया।”

पुलिस के मुताबिक शराफत अली ने कहा कि उसका कोई गलत इरादा नहीं था और ना ही उसने जानबूझकर पिस्तौल निकाली। इसलिए उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

भाषा

राजेंद्र रवि कांत