हमीरपुर,(उप्र), दो सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सरीला-जरिया मार्ग पर मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल पेड़ के टकराने के कारण 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अरुण कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यादव मोटरसाइकिल अपने गांव सरीला जा रहा था, इस दौरान सड़क पर बबूल का एक पेड़ कटा हुआ पड़ा था, जिसकी वजह से मोटरसाइकिल का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पेड़ के तने से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
जरिया थाने के प्रभारी मयंक चंदेल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब