बरेली (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) बरेली जिले की एक अदालत ने पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनायी है।
विशेष लोक अभियोजक कुलदीप श्रोत्रिय ने बुधवार को बताया कि 17 जुलाई 2025 को बारादरी थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली पांच साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय मुकेश गुप्ता ने उसे टॉफी का लालच दिया और अपने घर ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
उन्होंने बताया कि बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बतायी थी जिसके बाद मुकदमा दर्ज करके मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया था।
श्रोत्रिय ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) नरेंद्र प्रकाश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को मुकेश को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।
भाषा सं सलीम
सिम्मी वैभव
वैभव