आगरा में व्यक्ति ने चाची को गोली मारकर जख्मी किया
आगरा में व्यक्ति ने चाची को गोली मारकर जख्मी किया
आगरा, 15 जुलाई (भाषा) आगरा में आपसी विवाद में एक शख्स ने रविवार को अपनी चाची को कथित रूप से गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, टोडूपुर गांव निवासी कोमल सिंह व निरंजन सिंह चचेरे भाई हैं तथा रविवार दोपहर इन दोनों के पुत्रों में आपस में विवाद हो गया।
पुलिस ने बताया कि कोमल के पुत्रों ने निरंजन के पुत्र बंटी की पिटाई कर दी लेकिन परिवार के लोगों ने विवाद निपटा दिया।
पुलिस ने बताया कि रात करीब आठ बजे कोमल सिंह के पुत्रों ने फिर से बंटी की पिटाई कर दी जिससे नाराज बंटी घर से तमंचा निकाल लाया और उसने गोली चला दी जो कोमल सिंह की पत्नी ममता देवी (45) के आंख के पास लगी।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) देवेश सिंह ने बताया कि गांव में महिला को गोली मारने की सूचना मिली है तथा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
भाषा सं. नोमान
नोमान

Facebook


