आपसी विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

आपसी विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

आपसी विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 18, 2022 4:48 pm IST

लखनऊ 18 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी में आपसी विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे लखनऊ में कैसरबाग के घासियारी मंडी इलाके में हुई और मृतक की पहचान पप्पू सोनकर के तौर पर हुई है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोमेन बरमा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पप्पू और लल्ली के बीच कहासुनी हुई और लल्ली सोनकर ने पप्पू (40) को देसी कट्टे से गोली मार दी ।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद लल्ली मौके से भाग गया और पप्पू को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी लल्ली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पप्पू और लल्ली पुराने परिचित थे ।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश करने के लिए पुलिस ने दो दल गठित किए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर

नोमान

नोमान


लेखक के बारे में