अमेरिका एवं इजराइल के हमलों के बीच अमेठी के कई लोग ईरान में फंसे
अमेरिका एवं इजराइल के हमलों के बीच अमेठी के कई लोग ईरान में फंसे
अमेठी(उप्र), दो मार्च (भाषा) अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच युद्ध में उत्तर प्रदेश के अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भनौली गांव के चार छात्र एवं तीन अन्य लोग परिवार सहित ईरान फंसे हुए हैं। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इन छात्रों में कुनैल (18), सैयद इमाम अली (20), मोहम्मद आमिर (25) और तराहीर फातिमा (25) शामिल हैं ।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सदफ (30), मुसइथयाब (35) और नुसरत हुसैन (55) अपने-अपने परिवार के साथ युद्ध के बीच ईरान में फंसे हुए हैं ।
छात्र सैयद इमाम के पिता इसरार ने बताया कि एक मार्च को बेटे के साथ इंटरनेट पर थोड़ी बातचीत हुई थी।
इसरार ने कहा, ‘उसने (सैयद इमाम) बताया कि वह क्यूम शहर में है, लेकिन अभी युद्ध की कोई बात नहीं है। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया और तब से कोई संपर्क नहीं हुआ है।’
उन्होंने सरकार से ईरान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित भारत वापस लाने का आग्रह किया।
मुसाफिरखाना थाने के प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और पुलिस लगातार परिजनों से संपर्क में है।
भाषा सं जफर रंजन
रंजन

Facebook


