मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई 10 मई को

मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई 10 मई को

मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई 10 मई को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 27, 2022 12:45 am IST

मथुरा (उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर से सटी शाही मस्जिद ईदगाह को हटाने को लेकर पांच लोगों द्वारा दायर दीवानी वाद की स्वीकार्यता के संबंध में सुनवाई 10 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अदालत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला सरकारी वकील (सिविल) संजय गौर ने कहा कि दलीलें पूरी नहीं होने के चलते सुनवाई 10 मई के लिए टाल दी गई।

उन्होंने कहा कि अपने वाद में पांच आवेदनकर्ताओं ने ठाकुर केशव देव जी महाराज मंदिर के 13.37 एकड़ भूमि पर बनी शाही मस्जिद ईदगाह को हटाने का अनुरोध किया है।

यह वाद महेंद्र प्रताप सिंह और चार अन्य लोगों ने दायर किया है।

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से बचाव पक्ष के वकील जे. पी. निगम ने कहा कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है क्योंकि वादी ने जमीन के बारे में सहायक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में