मुख्यमंत्री, मायावती ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी
मुख्यमंत्री, मायावती ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी
लखनऊ, एक जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना की।
योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
उन्होंने लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।”
मायावती ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, ”समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनायें।”
यादव के जन्मदिन पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किये हैं।
भाषा जफर वैभव
वैभव

Facebook


