मायावती ने देशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं
मायावती ने देशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं
लखनऊ, चार मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को देशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने लोगों से शांति व सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील भी की।
मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘होली पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। सभी लोग परम्परागत तौर पर शान्ति व सद्भाव के साथ इस त्योहार को उमंग के साथ मनायें और आपस में मिलजुल कर होली की ख़ुशियां बांटें, यही इस पर्व की सच्ची भावना है।’’
भाषा जफर शफीक
शफीक

Facebook


