BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 11:22 pmModified: 30 Sept 2026 | 11:22 pm

मेरठ (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) मेरठ की एक अदालत ने पति की हत्या के मामले में एक महिला और उसके मुंहबोले भांजे को बुधवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगीता ने बुधवार को पूनम और उसके मुंहबोले भांजे राहुल को अनिल की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी। अनिल पूनम का पति था।

उन्होंने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर गांव का निवासी अनिल राजमिस्त्री था और वह अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी पूनम से झगड़ा करता था।

सूत्रों ने बताया कि पूनम के मुंहबोले भांजे राहुल का भी उसके घर आना-जाना था और अनिल के परिजन उसके बार-बार घर आने पर आपत्ति जताते थे।

उन्होंने बताया कि एक बार अनिल ने पूनम और राहुल को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसने राहुल को घर आने से रोक दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद राहुल और पूनम ने कथित तौर पर अनिल की हत्या की योजना बनाई और घटना वाली रात अनिल जब शराब पीकर घर लौटा तो वह राहुल को वहां देखकर नाराज हो गया।

उन्होंने बताया कि हालांकि, बाद में राहुल और पूनम ने उसे समझा लिया और पूनम ने उससे माफी भी मांगी। पुलिस के अनुसार, रात करीब 12 बजे तीनों ने खाना खाया और राहुल तथा अनिल ने शराब पी।

सूत्रों के अनुसार अनिल के सो जाने के बाद ‘‘पूनम ने उसके पैर पकड़े और राहुल ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि सुबह पूनम ने ग्रामीणों को बताया कि ज्यादा शराब पीने के कारण अनिल की अचानक मौत हो गयी।

सूत्रों के अनुसार 27 दिसंबर 2022 को अनिल के परिजनों की तहरीर पर राहुल और पूनम के खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था और जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।

भाषा सं. सलीम सिम्मी

सिम्मी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

30 Sept 2026 | 8:30 pm
उप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद

उप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद

30 Sept 2026 | 8:27 pm