Meerut Kausar Hatyakand News: पिता ने बताया था बच्चों को ‘काले कपड़ो वाला चोर आया था.. वही तुम्हारी माँ को मार गया’.. अब सामने आई हकीकत तो हर कोई रह गया दंग

Meerut Kausar Hatyakand News: मेरठ में पत्नी की हत्या का खुलासा, पति साकिब गिरफ्तार, प्रेम संबंध के चलते पेपर कटर से की वारदात

Meerut Kausar Hatyakand News: पिता ने बताया था बच्चों को ‘काले कपड़ो वाला चोर आया था.. वही तुम्हारी माँ को मार गया’.. अब सामने आई हकीकत तो हर कोई रह गया दंग

Meerut Kausar Hatyakand News || image- true story file

Modified Date: May 1, 2026 / 11:51 pm IST
Published Date: May 1, 2026 11:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मेरठ में सो रही पत्नी की हत्या, पति साकिब निकला आरोपी
  • बच्चों को गुमराह कर चोर की झूठी कहानी बनाई
  • प्रेम संबंध के चलते पेपर कटर से की गई हत्या

मेरठ: घर के भीतर सो रही विवाहिता कौसर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में उसके पति साकिब को आरोपी पाया गया है। (Meerut Kausar Hatyakand News) वारदात के बाद साकिब फरार हो गया था और अपने मासूम बच्चों को यह कहकर चला गया कि “काले कपड़ों वाला चोर आया था और वही हत्या कर गया।” बच्चों ने भी यही बात पुलिस को बताई, जिससे शुरू में मामला भटक गया।

प्रेम संबंधो की वजह से की थी हत्या

जांच के दौरान पुलिस ने साकिब को गिरफ्तार कर लिया और घर से खून से सना पेपर कटर भी बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि साकिब का किसी अन्य लड़की के साथ संबंध था, जिसका कौसर विरोध करती थी। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी, ताकि वह अपनी प्रेमिका से शादी कर सके। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

आगरा में पांच महीने बाद हत्या का खुलासा

उत्तर प्रदेश में आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में करीब पांच महीने बाद एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा हुआ है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। पुलिस ने मामले में हत्या के पांच महीने बाद इस क़त्ल की आरोपी और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम यतेंद्र सिंह (32) है। (Agra Yatendra Singh Murder Case) यतेंद्र के मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम भी हुआ था लेकिन तब मौत की वजह साफ़ नहीं हुई थी। पुलिस ने इसके बाद बिसरा को सुरक्षित कर उसे जाँच के लिए लैब भेज दिया था। वही अब सामने आये रिपोर्ट ने इस पूरे काण्ड को बेपर्दा कर दिया है।

कैसे हुई थी यतेंद्र की नवबर में मौत?

दरअसल ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 वर्षीय यतेंद्र सिंह की पत्नी और ससुर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला करीब पांच महीने पुराना है, जिसमें अब हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय यतेंद्र सिंह की 15 नवंबर 2025 को अपने ससुराल में मौत हो गई थी। यह घटना उनकी पत्नी तनु के जन्मदिन के एक दिन बाद हुई थी। प्रारंभिक जानकारी में दंपति के बीच जन्मदिन के बाद किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई थी। बाद में कोर्ट के आदेश पर इस मामले में केस दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पोस्टमॉर्टम कराया गया, लेकिन शुरुआत में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद विसरा सैंपल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। (Agra Yatendra Singh Murder Case) पुलिस उपायुक्त (सिटी) सैयद अली अब्बास ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि यतेंद्र सिंह की मौत जहरीला पदार्थ मिले शराब के सेवन से हुई।

गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई नए सिरे से पूछताछ

रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने तनु और उसके पिता महेंद्र से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर यतेंद्र सिंह को पिलाया था, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घरेलू उड़ानों के लिए विमानन ईंधन की कीमतें स्थिर;वाणिज्यिक एलपीजी,पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम बढ़े

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने एकता और शांति पर जोर दिया

दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर

एचएमएसआई की अप्रैल में बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown