PM Modi Meerut Visit: एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी नमो भारत और मेट्रो! आज पीएम मोदी 12930 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे, बच्चों के साथ करेंगे सफर

Ads

PM Modi Meerut Visit: एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी नमो भारत और मेट्रो! आज पीएम मोदी 12930 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे, बच्चों के साथ करेंगे सफर

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 10:48 AM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 10:54 AM IST

PM Modi Meerut Visit/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • Meerut में आज ऐतिहासिक दिन
  • 55 मिनट में दिल्ली पहुंचाएगी नमो भारत
  • Narendra Modi का मेरठ दौरा

मेरठ: PM Modi Meerut Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मेरठ में ‘नमो भारत ट्रेन’ और ‘मेरठ मेट्रो रेल सेवा’ का उद्घाटन करेंगे और कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वाह्न सवा 11 बजे सरकारी हेलीकॉप्टर से शताब्दी नगर स्टेशन के पास मोहकमपुर में हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

12,930 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा (Namo Bharat Train Inauguration Meerut)

PM Modi Meerut Visit:  सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर उसी हेलीपैड पर उतरेगा, जहां मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से ‘नमो भारत ट्रेन’ और ‘मेरठ मेट्रो’ को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद मोदी और योगी आदित्यनाथ मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि मोदी वहां से सड़क के रास्ते मोहिउद्दीनपुर में अपराह्न एक बजे जन सभा को संबोधित करने से पहले कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

नमो भारत और मेरठ मेट्रो का डबल धमाका! (Meerut Metro Launch)

PM Modi Meerut Visit: अधिकारियों ने बताया कि जन सभा के बाद प्रधानमंत्री अपराह्न करीब दो बजकर 10 मिनट पर मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से हिंडन हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे। नमो भारत सेवा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसे दिल्ली और मेरठ के बीच तेज और बेहतर पहुंच देने के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें

"Namo Bharat Train Inauguration Meerut" कब और किसके द्वारा किया जाएगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे।

"Meerut Metro Launch Date" क्या है?

मेरठ मेट्रो का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत शताब्दी नगर स्टेशन से किया जाएगा।

"Delhi Meerut RRTS Corridor" क्या है?

यह रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर है, जो दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ को तेज रफ्तार रेल सेवा से जोड़ता है।