उत्तर प्रदेश में करंट लगने से नाबालिग की मौत

उत्तर प्रदेश में करंट लगने से नाबालिग की मौत

उत्तर प्रदेश में करंट लगने से नाबालिग की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: August 23, 2021 1:02 pm IST

मुजफ्फरनगर, 23 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुफ्फरनगर जिले में सोमवार को 12 साल के एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने सोवमार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के वसैच गांव में हुयी जब यह बच्चा अपने पिता का फोन चार्ज करने के लिये एक तार को जोड़ने का प्रयास कर रहा था। बच्चे का पिता एक रिक्शा चालक है।

पुलिस ने बताया कि इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा रंजन शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में