उत्तर प्रदेश के चंदौली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Ads

उत्तर प्रदेश के चंदौली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 05:47 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 05:47 PM IST

चंदौली (उत्तर प्रदेश), 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के चंदौली में 40 साल के व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चकिया के थाना प्रभारी (एसएचओ) अर्जुन सिंह ने कहा कि लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार देर शाम हुई, लेकिन पीड़िता के परिवार ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी ने बताया कि अत्यधिक खून बहने के कारण लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब