उत्तर प्रदेश: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: December 15, 2023 / 11:51 am IST
Published Date: December 15, 2023 11:51 am IST

सहारनपुर (उप्र) 15 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नौवीं की छात्रा से कथित दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने एक महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह बाजार से कुछ सामान लेने गई थी, इस दौरान उनकी बेटी (14) घर पर अकेली थी। तभी अमन (22) नाम का युवक घर में घुस आया और बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा सं जफर खारी

खारी


लेखक के बारे में