MLA Umashankar Singh Death News: नहीं रहे दिग्गज विधायक, 55 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 2012 में पहली बार बने थे MLA
MLA Umashankar Singh Death News: नहीं रहे दिग्गज विधायक, 55 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 2012 में पहली बार बने थे MLA
MLA Umashankar Singh Death News | Photo Credit: AI
- बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन
- तीन बार विधायक चुने गए
- सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया शोक
बलिया: MLA Umashankar Singh Death News बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। बसपा के आजमगढ़ और गोरखपुर मंडल के मुख्य संयोजक मदन राम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रात्रि साढ़े आठ बजे उपचार के दौरान निधन हो गया।
MLA Umashankar Singh Death News राम ने बताया कि सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी और वर्ष 1990-91 में वह बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज के छात्रसंघ के महामंत्री चुने गए। सिंह 2012 में पहली बार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2017 और 2022 में भी वह रसड़ा से ही लगातार विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने बताया कि सिंह के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। सिंह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उनके निधन पर सीएम योगी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने लिखा, ‘प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’
जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : रांची में ‘जंतर-मंतर’… भर्ती परीक्षा पर गदर! कौन है झारखंड का सोनम वांग्चुख? जाने कौन है देवेंद्र नाथ महतो?
- शह मात The Big Debate: मिशन AI का ऐलान.. Gen Z वाला प्लान! कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन को दी मंजूरी, क्या Gen Z को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्लान?
- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में माता सीता पर अश्लील कमेंट, भड़के हिंदू संगठन के लोग, सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ केस दर्ज

Facebook


