मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर मुख्‍यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्‍पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर मुख्‍यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्‍पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर मुख्‍यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्‍पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: September 27, 2026 / 07:32 pm IST
Published Date: September 27, 2026 7:32 pm IST

मुरादाबाद (उप्र), 27 सितंबर (भाषा) मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान बिलारी क्षेत्र के चिड़िया भवन गांव निवासी सुरजीत के तौर पर हुई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बिलारी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उदय प्रताप ने बताया कि जार गांव के रहने वाले राजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत सोशल मीडिया पर उस वीडियो के वायरल होने पर की गई जिसमें आरोपी युवक ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अपशब्द और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

पुलिस ने कहा कि इस वीडियो से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, क्योंकि आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्‍वर भी हैं।

पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान करने के बाद, शुक्रवार रात सुरजीत के खिलाफ़ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 353 (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि सुरजीत को शनिवार को गिरफ़्तार किया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं आनन्‍द

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में