अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Ads

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 10:48 AM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 10:48 AM IST

अमेठी (उप्र), 17 अप्रैल (भाषा) अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुसाफिरखाना थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विवेक सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला व बच्चों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी गई है।

एसएचओ ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब होगी। मृतक बच्ची की उम्र तीन वर्ष के आसपास है जबकि घायल लड़के की उम्र लगभग छह वर्ष है।

मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सक हिंदेश द्विवेदी के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस एक अज्ञात महिला व उसके दो बच्चों को लेकर अस्पताल आयी, जिनमें महिला और एक बच्ची की मौत हो चुकी थी जबकि लड़का गंभीर रूप से घायल था। लड़के को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गौरीगंज ले जाया गया है।

भाषा सं आनन्द

गोला

गोला