फिलहाल ईरान के साथ बातचीत में अमेरिका की कोई दिलचस्पी नहीं: ट्रंप

Ads

फिलहाल ईरान के साथ बातचीत में अमेरिका की कोई दिलचस्पी नहीं: ट्रंप

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 10:36 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 10:36 PM IST

वाशिंगटन, 21 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के साथ संभावित बातचीत को लेकर मंगलवार को निराशा जताई।

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आपको बताता हूं, वे बैठक के लिए बेताब हैं। और जब तक वे किसी सार्थक तरीके से वार्ता के लिए तैयार नहीं होते, तब तक हमारी उनसे बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है।’’

ट्रंप ने कहा कि पर्दे के पीछे चल रही बातचीत में ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे युद्ध खत्म करने के लिए ‘‘बेहद व्यग्रता से मुलाकात करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।’’

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए अंतरिम समझौता विफल होने के बाद हाल के दिनों में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं।

एपी आशीष रंजन

रंजन