डंपर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

डंपर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

डंपर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: August 16, 2021 5:36 pm IST

महोबा (उप्र), 16 अगस्त (भाषा) महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को डंपर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

श्रीनगर थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरा नाला के पास छतरपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर मोटरसाइकिल सवार योगेंद्र यादव (40) और उसके साथी अलख मिश्रा (42) को टक्कर मारकर चला गया।

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले गयी, जहां इलाज के दौरान योगेंद्र की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल अलख मिश्रा को झांसी के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि योगेंद्र अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से छतरपुर इलाज कराने जा रहा था। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे में शामिल डंपर की तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर

वैभव

वैभव


लेखक के बारे में