अमेठी जिले में ट्रक की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत
अमेठी जिले में ट्रक की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत
अमेठी (उप्र), दो मई (भाषा) अमेठी जिले के जगदीशपुर थानाक्षेत्र में शनिवार को मंगौली गांव के पास एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि मृतक की पहचान सुलतानपुर के बल्दीराय थानाक्षेत्र के पंकज उपाध्याय (30) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पंकज कहीं जा रहे थे, तभी मंगौली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जगदीशपुर थाने के प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


