Murder of BJP leader Sachin Kashyap | Photo Credit: AI
बरेली: Murder of BJP leader Sachin Kashyap उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात सुभाष नगर थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक के मुताबिक, घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित मांझे वाली बगिया में हुई। मृतक की पहचान भाजपा मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप के तौर पर हुई है।
Murder of BJP leader Sachin Kashyap पारीक ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इस बीच पुलिस सूत्रों के अनुसार, रक्षाबंधन की रात सचिन कश्यप बगिया के पास मौजूद थे और इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से सचिन पर कई वार कर दिए और गंभीर रूप से घायल सचिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सचिन कश्यप का कुछ लोगों के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। उस समय समझौता करा दिया गया था, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था। पुलिस इस पुराने विवाद को भी हत्या की वजह के संभावित पहलू के तौर पर जांच रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।