मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर एक वर्षीय बालक की हत्या, हमले में उसकी मां गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर एक वर्षीय बालक की हत्या, हमले में उसकी मां गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर एक वर्षीय बालक की हत्या, हमले में उसकी मां गंभीर रूप से घायल
Modified Date: September 16, 2025 / 06:28 pm IST
Published Date: September 16, 2025 6:28 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ लोगो ने कथित रूप से एक वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी और उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मुज़फ्फरनगर कोतवाली थानाक्षेत्र के प्रेमपुरी मोहल्ले में सोमवार देर रात छोटी (30) नामक एक महिला अपने घर में कथित तौर पर अपने भाइयों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके एक साल के बेटे अभिषेक की हत्या कर दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने आज पत्रकारों को बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि उसके बेटे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।

कुमार ने कहा कि इस वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, तथा मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ किराये के मकान में रह रही थी, जबकि उसका पति चोरी के मामले में जेल में है। सोमवार रात उसके दो भाई धारदार हथियार लेकर आए और उन पर हमला कर दिया, जिसमें बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में