मुजफ्फरनगर में मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Ads

मुजफ्फरनगर में मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 10:19 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 10:19 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 11 जून (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में मामूली विवाद के दौरान 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान वीरेंद्र शर्मा (65) के रूप में हुई है।

क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में रणवीर और उसके बेटे नितिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

शर्मा के पुत्र अरुण कुमार शर्मा की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मामूली विवाद के दौरान गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं राजेंद्र खारी

खारी

शीर्ष 5 समाचार