Muzaffarnagar Honor Killing Case: प्रेम संबंधों से नाराज माता-पिता ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या, फिर रची खौफनाक साजिश, दोनों गिरफ्तार /image: Social Media
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar Honor Killing Case: यूपी के शामली जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां झूठी शान की खातिर 18 वर्षीय युवती की कथित हत्या के एक संदिग्ध मामले में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Muzaffarnagar Honor Killing Case पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह ने बताया कि कांधला कस्बे के निवासी अहसान और उसकी पत्नी गुफराना को उनकी बेटी हिना की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि हिना का शव एक जुलाई को कांधला स्थित उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू में एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने बताया कि हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को माता-पिता की भूमिका संदिग्ध लगी तथा पूछताछ के दौरान अहसान और गुफराना ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने एक युवक के साथ हिना के संबंधों के कारण उसका गला घोंट दिया था।
पुलिस के अनुसार, दंपति ने बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए हिना के शव को फांसी से लटका दिया था। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या से मौत की पुष्टि नहीं हुई, जिससे हत्या का संदेह और गहरा गया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
ये भी पढ़ें